[vc_row motts_theme_padding=”no”][vc_column][vc_column_text css=””]ओजोन सिटी ग्राउंड पर बुधवार को अलीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय अंडर-18 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में मौजूद टीम।

अंडर-18 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

अलीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में ओजोन सिटी ग्राउंड पर तीन दिवसीय अंडर-18 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।[/vc_column_text][vc_single_image image=”2233″ img_size=”full” css=””][vc_column_text css=””]प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में डोमिनेट अर और वॉरियर्स टीम आमने-सामने रहीं। डोमिनेट अर की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए वॉरियर्स को 6-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला ओजोन सिटी और फिनिक्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भी ओजोन सिटी की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया।[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]