[vc_row anchor_wrap_section=”no”][vc_column][vc_column_text css=””]एशियन पैरा बैडमिंटन में चयन होने पर कमिश्नरी में कनक सिंह जादौन को सम्मानित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, मंडलायुक्त संगीता सिंहओजोन समूह के चेयरमैन प्रवीण मंगला। 

शेखा गांव निवासी ट्रक चालक महेश पाल सिंह की बेटी कनक सिंह जादौन का चयन एशियन पैरा बैडमिंटन के लिए हो गया है। यह एक हाथ व एक पैर से दिव्यांग हैं। अगले महीने इस खेल का आयोजन प्रस्तावित है। गुरुवार को कनक सिंह जादौन को प्रशासन की ओर से कमिश्नरी में आमंत्रित किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व उद्योगपतियों ने कनक को आर्थिक सम्मान किया। मंडलायुक्त संगीता सिंहजिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने 21-21 हजार रुपये, डीएम संजीव रंजन ने एक लाख रुपयेओजोन सिटी के चेयरमैन प्रवीण मंगला ने 51 हजार रुपये दिए। कनक सिंह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। इन्हें जून में खेलने के लिए थाईलैंड जाना है। एटा चुंगी निवासी प्रदीप सिंह ने इस आर्थिक सहयोग के लिए पहल की थी। चेयरमैन प्रवीण मंगला ने बताया कि वह हमेशा से खेलों के प्रति जागरूक रहे हैं। अच्छे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]